पीसीसी महामंत्री चावला को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, मोहन मरकाम ने जारी किया आदेश, इन्हें बनाया सहयोगी
रायपुर, 19 अक्टूबर 2021। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला को मंत्री से मिलिए कार्यक्रम का समन्वयक बनाया है। वहीं, डॉ. कमलनयन पटेल को सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि कोरोना के दौरान यह कार्यक्रम बंद कर दिया गया था। इसे पिछले हफ्ते शुरू किया गया है।