यात्रीगण ध्यान दें: दीवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, चलेंगी कई स्‍पेशल ट्रेन; देखें टाइम टेबल और लिस्ट...

Update: 2021-10-30 07:02 GMT


नईदिल्ली 30 अक्टूबर 2021। त्योहारों के सीजन में भीड़ भाड़ कोरोना की तीसरी लहर में वृद्धि ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव स्पेशल ट्रेनोंं को चलाने जा रही है, ताकि ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। इसका एक बड़ा फायदा त्योहारों के समय अपने घर जाने वाले यात्रियों को होगा। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर भारी भीड़ होने से गंतव्य तक जाने के साधन काफी सीमित हो जाते हैं। त्योहार के सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 01698/01697 है। ये ट्रेन पुरानी दिल्ली से शनिवार शाम 6 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी। वहीं इसकी वापसी रविवार को भागलपुर से रात 10 बजे होगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर, आरा, पटना, क्यूल, जमालपुर, सुल्तानगंज से होते हुए भागलपुर जाएगी।

इस ट्रेन को भी त्योहारों के समय होने वाली भीड़ को देखते हुए चलाया जा रहा है। ये ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शनिवार दोपहर 2 बजे सहरसा के लिए चलेगी। वहीं सहरसा से रविवार को शाम 6:30 बजे चलेगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी बेगूसराय, खगड़िया, बख्तियारपुर होते हुए सहरसा जाएगी। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 01696/01695 है। 

भारतीय रेलवे इस खास मौके पर आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन का संचालन कर रही है। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 09642/09641 है। ये ट्रेन शनिवार रात 12:30 पर आनंद विहार से दरभंगा के लिए चलेगी। वहीं इसकी दरभंगा से वापसी रात के 11 बजे होगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी से होते हुए दरभंगा जाएगी।

यहां देखें बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर (1 ट्रिप) का समय-

1. गाड़ी संख्या (04705) – बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस त्योहार स्पेशल रेलसेवा

7 नवंबर को बीकानेर से 4 बजकर 30 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होते हुए, 8 नवंबर को 4 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

2. गाड़ी संख्या (04706) – बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर त्योहार स्पेशल रेलसेवा

यह ट्रेन 8 नवंबर को 5 बजकर 30 मिनट पर बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होते हुए 9 नवंबर को 3 बजकर 15 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी.

इस दौरान यह ट्रेन नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी.

6 ट्रेनें हुईं फिर से शुरू, बिहार को होगा फायदा

पूर्व मध्य रेल ने 01 नवंबर 2021 से सहरसा-सरायगढ़, दरभंगा-हरनगर और सोनपुर-समस्तीपुर के बीच 6 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फिर से फैसला किया है, ये ट्रेनें कोरोना काल के दौरान बंद हो गईं थी.

गाड़ी संख्या 05524 सहरसा-सरायगढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल 1 नवम्‍बर 2021 से हर दिन सहरसा से 16.45 बजे प्रस्थान कर छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 18.50 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05523 सरायगढ़-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल 1 नवम्‍बर 2021 से प्रतिदिन सरायगढ़ से 19.30 बजे प्रस्थान कर 22.00 बजे सहरसा पहुंचेगीगाड़ी संख्या 05591 दरभंगा-हरनगर पैसेंजर स्पेशल 1 नवम्‍बर 2021 से हर दिन दरभंगा से 09.35 बजे चलेगी, फिर छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 12.15 बजे हरनगर पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05592 हरनगर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल 1 नवम्‍बर 2021 से रोज हरनगर से 15.15 बजे चलेगी 18.20 बजे दरभंगा पहुंचेगीगाड़ी संख्या 05512 सोनपुर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल 1 नवम्‍बर 2021 से सोनपुर से 4.08 बजे खुलेगी और 08.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगीगाड़ी संख्या 05511 समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल 1 नवम्‍बर 2021 से समस्तीपुर से 19.30 बजे चलकर 23.55 बजे सोनपुर पहुंच जाएगी



Similar News