Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ऐसी रेखाएं, जो दिलाती है मान-सम्मान-ज्ञान और धन का भंडार...

Update: 2022-07-19 00:00 GMT

Palmistry: हाथ की रेखाओं को पढ़ने के लिए हस्तरेखा विज्ञान हैं। इसके माध्यम से हम भूत-भविष्य और वर्तमान का पता लगाते हैं। हथेली की रेखाएं व्यक्ति के आने वाले समय को बताती हैं और तय करती हैं कि उसके जीवन में क्या होने वाला हैं।

इसी के तहत हाथ की रेखाओं से भाग्य का अनुमान लगाया जाता है। हाथ सिर्फ कर्मशक्ति के ही प्रतीक नहीं होते, बल्‍कि ये भाग्य के निर्माता भी होते हैं। हाथ मनुष्य के भाग्य का आईना होता है। और इसकी सभी रेखाओं में सूर्य रेखा मान-सम्मान और तेज का प्रतीक है।

हथेली में सूर्य रेखा रिंग फिंगर (अनामिका ) के नीचे पाए जाने वाले सूर्य पर्वत पर हो तो इसे सूर्य रेखा कहते हैं। हाथ में ये रेखा स्पष्ट होतो जातक को धन, मान-सम्मान, सुख और प्रसिद्धि मिलती है।

सूर्य रेखा का जीवन पर प्रभाव कैसा पड़ता है जानते हैं...

ऐसी सूर्य रेखा प्रसिद्धि और यश का कारक

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा कमजोर हो और शुभ नहीं हो तो व्यक्ति का मन भटकता है और वो किसी भी नौकरी, रिश्ते और कार्य के प्रति अधिक भरोसेमंद नहीं होता।

लेकिन जिन लोगों के हाथों में सूर्य रेखा नहीं होती। वे भी सफल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें अधिक परिश्रम करना होता है। ऐसे व्यक्ति के हाथ में अन्य रेखाएं भाग्य में बढ़ोतरी करती हैं।

मणिबंध से अनामिका तक गई सूर्य रेखा मनुष्य को लंबी उम्र, प्रसिद्धि और यश का कारक माना जाता है। ये लोग ऐसा काम करते हैं जिसकी तारीफ हर तरफ होती है।

ऐसी सूर्य रेखा से राजनीतिक में लोकप्रिय

यदि सूर्य पर्वत से इस रेखा की एक शाखा मध्यमा उंगली की तरफ जाए और एक शाखा सबसे छोटी उंगली (कनिष्ठा) की ओर जाए तो ऐसे जातक की मानसिक स्थिति बहुत अच्छी होती। इनकी याददाश्त तेज होती है और ऐसे लोग बहुत अच्छे वक्ता होते हैं। अगर ये राजनीति में जाते हैं तो बहुत लोकप्रिय होते हैं।

अगर सूर्य रेखा भाग्य रेखा से अनामिका उंगली की ओर बढ़े तो जातक को यश मिलता है। सूर्य रेखा पर गुणा जैसा निशान हो तो ये जातक को दुख मिलता है। ये मनोबल कमजोर होने का भी प्रतीक होता है।

ऐसी सूर्य रेखा भाग्यशाली लोगों के हाथों में होती है

हथेली के मध्य में स्थित सूर्य रेखा जो मणिबंध से ऊपर रिंग फिंगर के नीचे वाले सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो ऐसे व्यकित को मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। बता दें कि ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती है। कुछ भाग्यशाली लोगों के हाथों में ही ये रेखा होती है।

यदि हाथ में दो समांतर सूर्य रेखाएं हों तो ये विशेष शुभ प्रभाव वाली होती हैं। इससे जातक धन, प्रसिद्धि, स्वास्थ्य और प्रशंसा प्राप्त करता है।

Tags:    

Similar News