पांच की दर्दनाक मौत: कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, कार हुई चकनाचूर... पांच लोगों की मौत...

Update: 2022-01-30 06:48 GMT

मुंबई 30 जनवरी 2022। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज रविवार सुबह कार और कंटेनर की टक्कर में 5 लोगो की मौत हो गई। शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है। पुणे के ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने कहा, लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ये भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक कार और एक कंटेनर के बीच भिड़त हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत मौके पर हो गई है।

जानकारियों के मुताबिक पुराने पुणे-मुंबई महामार्ग पर शिलाटणे गांव के पास कार और कंटेनर के बीच यह भीषण दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुंबई से पुणे की ओर तेज रफ्तार से जाने वाली फोर्ड गाड़ी पुणे से मुंबई की ओर आ रहे कंटेनर से टकरा गई। अधिक रफ्तार होने की वजह से कार के ड्राइवर का संतुलन अचानक गडबड़ा गया और कार डिवाइडर को क्रॉस करती हुई मुंबई की ओर आ रहे कंटेनर के नीचे चली गई। इस भीषण दुर्घटना से कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गईदुर्घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सुरक्षा बल, आईआरबी पेट्रोलिंग, देवदूत, पुलिस, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कंटेनर के नीचे दबी कार और उसमें से शवों को बाहर निकाला गया. इस भीषण दुर्घटना से मुंबई की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे पर जाम लग गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सुरक्षा बल, आईआरबी पेट्रोलिंग, देवदूत, पुलिस, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. कंटेनर के नीचे दबी कार और उसमें से शवों को बाहर निकाला गया। इस भीषण दुर्घटना से मुंबई की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे पर जाम लग गया।


Tags:    

Similar News