शर्मनाक: मेला में लड़कियों के साथ सरेआम छेड़छाड़...वीडियो वायरल, पुलिस ने किया FIR दर्ज...

Update: 2022-03-13 10:47 GMT

भोपाल 13 मार्च 2022। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में एक के अलीराजपुर जिले का एक शर्मसार करने वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ दिनों पहले आयोजित हुए भगोरिया महोत्सव का बताया जा रहा है। इसी दौरान एक लड़की को कुछ लड़कों ने दौड़ाया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

वायरल वीडियो दो दिन पहले शुक्रवार का है। अलीराजपुर जिले के वालपुर गांव में 11 मार्च को भगोरिया मेला लगा था। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक लड़की वहां खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है, इसी बीच वहां से गुजर रहे समूहों में से एक युवक लड़की को दौड़ा कर उसका यौन शोषण करता है। कुछ देर बाद एक और युवक लड़की को घसीटकर अपने ग्रुप में ले जाता है और ग्रुप के सभी सदस्य लड़की के साथ दुराचार करते हैं। जानकारी के मुताबिक, लड़की और युवक पड़ोस के धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे।

घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी), अलीराजपुर मनोज सिंह ने कहा कि पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा, "हमने कुछ युवाओं की पहचान की है। टीमों को बाहर कर दिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Tags:    

Similar News