एक करोड़ रुपये लूटे: कैश वैन के कर्मचारियों की आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर पिस्टल दिखा कैश लेकर भागे...

Update: 2022-04-18 10:52 GMT

नईदिल्ली 18 अप्रैल 2022। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कुछ बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाली एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर एक करोड़ नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।

साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में खौफ का मौहाल है। लोगों को डर सता रहा है कि जब हथियार बंद बदमाश कैश वैन से करोड़ों रुपयों की लूट को अंजाम दे सकते हैं तो राह चलने वालों का क्या होगा। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों के नंबर खंगालने की कोशिश कर रही है, ताकि कैश वैन से 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ा जा सके।

बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और वैन कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकी और बंदूक के दम पर एक करोड़ कैश लूट ले गए।


Tags:    

Similar News