बृजमोहन के गुस्से पर सीएम भूपेश ने ली चुटकी....चुनाव में हार को देखते बृजमोहन को कुछ सूझ नहीं रहा, इसलिए पुलिस पर निकाल रहे खीज

Update: 2021-12-18 07:01 GMT

0 एसपी बोले, जाम में कोई एंबुलेंस नहीं था, लंबे समय तक जाम का आरोप गलत

रायपुर 18 दिसम्बर 2021। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कल ट्रैफिक पुलिस पर भड़क जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चुटकी ली। मुंगेली दौरे पर रवाना होने के दौरान पत्रकारों ने जब हेलीपैड पर उनसे बृजमोहन के गुस्से पर सवाल किया तो मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बोले....चुनाव में बीजेपी की स्थिति अच्छी नहीं है, भिलाई-चरौंदा में पार्टी बुरी कदर परास्त हो रही है। सो वे पुलिस पर अपनी खीज निकाल रहे हैं।

पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भिलाई में बीजेपी के तमाम दिग्गजों के जमावड़ा है, उस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रेम प्रकाश को लोग जब भिलाई में घुसने नहीं दे रहे थे तो ये लोग बिरगांव में थे। रमन सिंह रोज जाते थे बीरगांव। अब वो लोग देख लिए कि बीरगांव में कुछ बचा नहीं है। सो अब वो लोग भिलाई जा रहे हैं। मगर वहां इनका कुछ होना जाना नहीं है। सच्चाई ये है कि ये लोग लगातार जनता को ठगने का काम किये है। रमन सिंह जी विश्वास तो पहले ही खो चुके है। अब इनके भरोसे तो कुछ भी होना नहीं है।

गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर बोले, मानव मानव एक समान का संदेश बाबा गुरु घासीदास ने दिया। गांव गांव में इस पर्व को बहुत हर्ष उल्लास के साथ लोग मनाते हैं। उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कौन षड्यंत्रकारी है हमारे सारे नेताओं को षड्यंत्र करके मारा गया है षड्यंत्र ओ लोग करते हैं। लोगों की भावनाओं को धोखा देते है इसका उदाहरण पूरा प्रदेश ही नहीं देश देख रहा है 15 लाख देने का वादा किया था झांसे में ले आए वोट ले लिए आज तक किसी के खाते में पैसा नहीं आया। 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने की बात कही थी नहीं मिला छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को गाय देने की बात कही थी मिला नहीं षड्यंत्र करने का काम उनका है। ये लोग दिन रात इसी में लगे रहते हैं गुमराह और लोगों को कैसे भड़काया जाए।

नगरी निकाय चुनाव पर बोले, पिछली नगरी निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगम हम लोगों ने जीता था सभी में हमारे महापौर बैठे हैं इस नगरी निकाय चुनाव में भी हम अधिकांश सीट जीतेंगे भारतीय जनता पार्टी का सभी जगह सुपड़ा साफ होगा खिंच निकालने के लिए आरोप-प्रत्यारोप उन लोग लगा रहे हैं।

केंद्र सरकार की योजनाओं पर बोले,केंद्र सरकार की जो योजनाओं में पहले शत-प्रतिशत 90 का 10 का रहता था और अब 50,50 औऱ 60 ,40 कर दिया है हमारी जो राशि है सेंट्रल एक्साइज का उसको हम लोगों को दे नहीं रहे हैं एक तरफ आप रेशियो बढ़ा दे रहे हैं दूसरी तरफ हमारी राशि नहीं दे रहे हैं जितनी भी असफलताएं हैं वह केंद्र सरकार के कारण है

Tags:    

Similar News