OMG: चलती गाड़ी से पुल के नीचे कूदा शख्स, जानें फिर क्या हुआ... देखें वीडियो

Update: 2022-04-18 02:30 GMT

नईदिल्ली 18 अप्रैल 2022 I  सोशल मीडिया पर आपने स्टंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे. इनमें से कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं, वहीं कुछ वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते होंगे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स स्टंट करने के दौरान अपनी जान की बाजी लगा देता है. वीडियो देकखर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुल नज़र आ रहा है. तभी वहां एक गाड़ी तेज़ रफ्तार में आती है. गाड़ी की छत पर एक शख्स बैठा हुआ होता है. शख्स बिना कुछ सोचे चलती गाड़ी से पुल के नीचे कूद जाता है. पुल के नीचे कूदते ही वो फ्लिप करता है और थोड़ा नीचे जाकर पैराशूट खोल लेता है. वीडियो में शख्स को कार से कूदता देख लोग हैरान हैं. वीडियो वाकई में रौंगटे खड़े कर देना वाला है. आप भी देखें ये वीडियो. बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे एडवेंचर मान रहें हैं तो कुछ इसे पागलपन समझ रहे हैं. वहीं कुछ लोग शख्स की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं और उसके तरीके को यूनिक बता रहे हैं.

Tags:    

Similar News