भारत में बढ़ी अरबपतियों की संख्या, विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंचा, यहां देखिए लिस्ट...
नईदिल्ली 1 मार्च 2022. देशभर में इस समय अमीरों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. स्टॉक मार्केट में पिछले दिनों आई तेजी और डिजिटल क्रांति की वजह से भारत में अमीरों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश में तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 226 करोड़ रुपये) या इससे अधिक संपत्ति वाले अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में पिछले साल 11 फीसदी बढ़ी है. रियल एस्टेट के बारे में परामर्श देने वाली नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।
भारत का बिलेनियर्स के मामले में विश्व में तीसरा स्थान है. इस रेस में अमेरिका 748 बिलेनियर्स के साथ पहले स्थान पर है जबकि 554 बिलेनियर्स के साथ चीन दूसरे पायदान पर और 145 बिलेनियर के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। साल 2020 में भारत में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल की संख्या 12287 थी जो पिछले साल 2021 में बढ़कर 13637 हो गई।
अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि बेंगलुरु में देखी गयी है. वहां इनकी संख्या 17.1 फीसदी बढ़कर 352 हो गई. उसके बाद दिल्ली में 12.4 फीसदी बढ़कर 210 रही औक मुंबई में नौ फीसदी बढ़कर 1,596 रही।
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट ( Wealth Report 2022) जारी कर दी है. इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दुनियाभर में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स की संख्या में 9 फीसदी का उछाल देखा गया है. 2020 में इनकी कुल संख्या 558828 थी जबकि इस बार इनकी कुल संख्या 610569 है. इसी के साथ ये उम्मीद जताई जा रही है कि 69 फीसदी सुपर वेल्दी इंडियन्स की संपत्ति में इस साल 10 फीसदी की तेजी आएगी. इस हिसाब से बिलिनेयर्स क्लब में एशियाई देशों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है.
द वेल्थ रिपोर्ट 2022 में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर अल्ट्राएचएनआई की संख्या 2021 में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 6,10,569 हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 5,58,828 से थी। नाइट फ्रैंक के मुताबिक, भारत में अरबपतियों की संख्या में लगातार तेजी आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इनकी संख्या 2021 में बढ़कर 13,637 हो गई, जो कि इससे पिछले वर्ष 2020 में 12,287 थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमीरों के मामले में प्रमुख भारतीय शहरों की बात करें तो इस पायदान में बेंगलुरु अव्वल है। 226 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले अमीरों की संख्या वाले शहरों में सबसे अधिक 17.1 प्रतिशत के साथ बेंगलुरु, दूसरे नंबर पर दिल्ली 12.4 प्रतिशत और मुंबई 9 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। नाइट फ्रैंक ने ऐसे अमीरों की संख्या 2026 तक 39 प्रतिशत बढ़कर 19,006 होने का अनुमान लगाया है। 2016 में इनकी संख्या 7,401 थी।