अब एक साथ चार डिवाइस में चला सकेंगे आप व्हाट्सएप, इंटरनेट की भी जरूरत नहीं
नईदिल्ली 6 नवम्बर 2021. व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है, अब कंपनी ने मल्टी-डिवाइस फीचर लॉन्च किया है इसकी मदद से कोई भी यूजर चार डिवाइस में व्हाट्सएप का उपयोग कर पाएगा। इस फीचर की खास बात यह है कि इसके मिलने के बाद यूजर्स को व्हाट्सएप को लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य डिवाइस पर इस्तेमाल करने के लिए फोन को इंटरनेट से लगातार कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं होगी।
WhatsApp Multi Device फीचर की खास बात यह है कि इसके मिलने के बाद यूजर्स को व्हाट्सऐप को लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य डिवाइस पर इस्तेमाल करने के लिए फोन को इंटरनेट से लगातार कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं होगी.
एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स व्हाट्सऐप पर मल्टी-डिवाइस फीचर का उपयोग करने में सक्षम होंगे. पहले यूजर्स अपने स्मार्टफोन को अपने डेस्कटॉप से लिंक कर सकते थे, लेकिन उन्हें अपने स्मार्टफोन को ऑनलाइन रखना होता था. अब यूजर्स प्राइमरी फोन को बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही ऑनलाइन रहेंगे.
व्हाट्सऐप के इस फीचर की मदद से वेब यूजर्स स्मार्टफोन के बिना इंटरनेट कनेक्शन पर मैसेज भेज और प्राप्त कर सकते हैं. स्मार्टफोन के बिना व्हाट्सऐप वेब का उपयोग करने के लिए, यूजर को बीटा प्रोग्राम में शामिल होना होगा. यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट करता है और इसलिए इसके जरिये की गई सभी चैट सुरक्षित रहेगी.