कुख्यात आरोपी अनुपम झा फरारी मामला, आरक्षक पर FIR दर्ज..विभागीय जाँच भी शुरु

Update: 2021-11-20 06:45 GMT

रायपुर,20 नवंबर 2021। बीते 21 अक्टूबर को पेशी के दौरान कोर्ट से फ़रार कुख्यात आरोपी अनुपम झा उर्फ़ अमर झा के मामले में राजधानी पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरक्षक रावेंद्र पटेल अभियुक्त की फरारी के समय ड्यूटी पर तैनात था,लेकिन जाँच के दौरान यह खुलासा हुआ कि,आरक्षक फ़रार आरोपी के परिजनों के लगातार संपर्क में था।

कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया :-  "अनुपम झा के खिलाफ कई गंभीर मामले हैं उसे रायपुर कोर्ट लाया गया था, जहां से वह फ़रार हो गया था, उस समय आरक्षक रावेंद्र पटेल की ड्यूटी थी, जाँच के दौरान यह तथ्य आया कि, आरक्षक रावेंद्र प्रसाद पटेल आरोपी के परिजनों के लगातार संपर्क में था, यह मसला केवल संपर्क का ही नहीं था, बल्कि प्रमाण यह भी मिला कि, अभियुक्त को भगाने में आरक्षक की भूमिका थी,आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उसके विरुद्ध विभागीय जाँच भी शुरु हो गई है"

अनुपम झा उर्फ़ अमर झा के खिलाफ टिकरापारा में हत्या के दो अपराध, डीडी नगर में हत्या के प्रयास का एक अपराध, लूट का एक अपराध और इसके अलावा अवैध हथियार रखने के अपराध दर्ज हैं। अनुपम झा उर्फ़ अमर झा वैशाली नगर बिहार का रहने वाला है। राजधानी में उसका ठौर धनेली मुजगहन था।

Tags:    

Similar News