5 बीएमओ समेत 132 कर्मचारियों को नोटिस: टीकाकरण केंद्र से गायब रहना बीएमओ सहित 132 कर्मचारियों को पड़ा भारी, कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Update: 2021-11-12 07:30 GMT

बलौदाबाजार 12 नवम्बर 2021। टीकाकरण केंद्र से नदारत रहने वाले 5 बीएमओ समेत 132 कर्मचारियों को बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने नोटिस जारी किया है। साथ ही सभी से जवाब भी मांगा है। बता दें, बलौदाबाजार जिले के भाटापारा,सिमगा,कसडोल,एवं पलारी विकास खण्ड के 97 केंद्रों पर 10 नवम्बर को कोविड़ 19 के टीकाकरण का आयोजन किया गया था। पर छठ अवकाश होने के कारण बिना किसी सूचना के स्वास्थय केंद्रों में कर्मचारी नहीं पहुँचे थे। बन्द की सूचना नहीं मिलने के कारण टीकाकरण के लिए दूर दराज से आये ग्रामीणों वापस अपने घर लौट गए थे। इधर जैसे ही इस बात की जानकारी कलेक्टर को पता चली तो सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 के अंतर्गत अवहेलना मान कर पाँचो बीएमओ को 24 घण्टे में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही 132 स्वास्थ्यकर्मियों को भी नोटिस जारी किया गया है।

Similar News