खबर पर मुहरः राहुल गांधी का 3 को छत्तीसगढ़ दौरा कंफर्म, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे

Update: 2022-01-29 06:13 GMT

रायपुर, 29 जनवरी 2022. राहुल गाँधी का बहुप्रतिक्षित छत्तीसगढ़ दौरा लगभग फाइनल हो गया है. कांग्रेस मुख्यालय से अब से कुछ देर पहले इसकी सहमति आ गई। छत्तीसगढ़ के सबसे विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट एनपीजी न्यूज ने कल इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। पता चला है, कुछ देर में उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ जाएगा.

राहुल गाँधी का साइंस कॉलेज मैदान पर कार्यक्रम होगा. वे राजीव गाँधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन करने के साथ इस योजना की पहली किश्त हितग्राहियो के खाते में ट्रांसफर करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. ऊपर से निर्देश मिलने के बाद सीआईडीसी के अधिकारी राहुल गाँधी के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दिए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी हो रही है. राहुल गाँधी वर-वधु को आशीर्वाद देने जाएंगे. अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार राहुल उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे.

Similar News