Narayanpur News भाजपा ने जारी किया- कलेक्‍टोरेट में घुसकर मारपीट करते NSUI के नेता का वीडियो, कांग्रेस बोली बलात्‍कारियों के साथ खड़ी है भाजपा

Narayanpur News माारपीट के वीडियो को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने हैं। भाजपा ने वीडियो जारी कर कांग्रेस पर गुंडगर्दी करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस भाजपा पर बलात्‍कारी का साथ देने का आरोप लगा रही हैै।

Update: 2023-07-21 13:35 GMT

Narayanpur News रायपुर। भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें एक युवक किसी कार्यालय में मारपीट करता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, महामंत्री ओपी चौधरी सहित कई नेताओं ने ट्वीट भी किया। भाजपा नेताओं के अनुसार वीडियो नारायणपुर कलेक्‍टोरेट का है। वीडियो में मारपीट करते दिख रहा युवक NSUI का नारायणपुर का जिला उपाध्‍यक्ष है। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला किया है।

देखें भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव का ट्वीट- Narayanpur News

कांग्रेस की तरफ से इस पर तीखा पलटवार किया गया है। कांग्रेस ने अरुण साव और ओपी चौधरी सहित पूरी भाजपा पर बलात्‍कारी का साथ देने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मामले में प्रदेश भाजपा, अरुण साव और ओपी चौधरी को टैग करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए हैं।

प्रदेश भाजपा को ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि देखो! देखो! देखो... इन निकम्मों का घटियापन देखो.. एक व्यक्ति एक महिला के साथ नौकरी के बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता है। महिला को लगातार ब्लैकमेल करता है। फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है। ऐसे व्यक्ति के साथ अरुण साव और भाजपा खड़ी है। इसी तरह ओपी चौधरी को टैग करते हुए लिखा है कि शर्म से डूब मरना चाहिए निकम्मों को..कलेक्ट्रेट में नौकरी के बदले कर्मचारी ने महिला से की शारीरिक संबंध की मांग, नाराज पति ने कलेक्टर एसपी से की शिकायत की। नौकरी के बदले शारीरिक संबंध की मांग करने वाले के साथ खड़े हैं भाजपा नेता।

देखें प्रदेश कांग्रेस का ट्वीट- Narayanpur News

Narayanpur News  एनएसयूआई के जिला अध्‍यक्ष का पत्र भी हो रहा वायरल

इस मामले में एनएसयूआई के नारायणपुर जिला अध्‍यक्ष विजय सलाम का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी इस पत्र को सलाम ने कलेक्‍टर को लिखा है। इसमें कलेक्‍टर तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की भर्ती के लिए महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित की शिकायत की गई है।

Full View

Tags:    

Similar News