नकवी बनेंगे उप राष्ट्रपति: कैबिनेट से इस्तीफे के बाद मुख्तार अब्बास नकवी को उप राष्ट्रपति बनाने की अटकलें, राष्ट्रपति के लिए इनका था नाम

Update: 2022-07-06 12:36 GMT

NPG डेस्क। केंद्र सरकार के मंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी मुख्तार अब्बास नकवी उप राष्ट्रपति बनाए जा सकते हैं। नकवी के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं। मोदी कैबिनेट में नकवी अल्प संख्यक मामलों के मंत्री थे। राज्यसभा का उनका कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो रहा है। इससे पहले उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

नकवी के उप राष्ट्रपति बनाने की अटकलों को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि वे मोदी-शाह के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा बीजेपी के मुस्लिम चेहरों में से एक भी हैं। राज्यसभा चुनाव में उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले उन्हें किसी भी राज्य से एडजस्ट नहीं किया गया, जबकि वे इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं। इसके अलावा राज्यसभा में संसदीय दल के उप नेता भी हैं। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में उनकी तारीफ की और कहा कि आपने देश के विकास में योगदान दिया है। बता दें कि उप राष्ट्रपति के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 19 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जांएगे।

केरल के राज्यपाल के नाम की भी चर्चा

भाजपा की हिंदूवादी छवि है, लेकिन वह सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश देती रही है। अपने फैसलों ने भाजपा ने कई बार चौंकाया भी है। उप राष्ट्रपति के रूप में नकवी का नाम चौंकाने वाला हो सकता है। इससे पहले राष्ट्रपति के रूप में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के नाम की भी चर्चा थी। हालांकि बीजेपी ने दलित के बाद आदिवासी चेहरे के रूप में द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस बैकग्राउंड के कारण सहमति नहीं

उप राष्ट्रपति के लिए आरिफ मोहम्मद खान को भी एक अच्छा चेहरा माना जा रहा था। वे लगातार राष्ट्रवादी बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। बीजेपी के एजेंडों का समर्थन करते हैं, लेकिन बीजेपी खेमे के लोगों का कहना है कि कांग्रेस बैकग्राउंड के होने के कारण आरिफ मोहम्मद खान के पक्ष में एक राय नहीं बन सकी। राजीव गांधी के साथ आरिफ मंत्री रहे हैं। उसी समय उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

वैसे उप राष्ट्रपति के लिए सिख चेहरे के रूप में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम की भी चर्चा थी। आने वाले समय में पंजाब में अपनी दखल बढ़ाने के लिए भाजपा यह कदम उठा सकती थी। इसमें भी यह तर्क दिया जा रहा है कि कैप्टन कांग्रेस के नेता हैं। पूरा जीवन कांग्रेस में रहे। भाजपा से भी सिख समाज के नेता हैं। कैप्टन को उप राष्ट्रपति बनाने से पार्टी में भी नाराजगी उभर सकती है। वैसे एक नाम मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह का भी चर्चा में है।

Tags:    

Similar News