नहीं रहे म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी, मुंबई के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Update: 2022-02-16 02:50 GMT

मुंबई, 16 फरवरी 2922.

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी नहीं रहे। उनका बीती रात रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी लहरी को म्यूजिक इंडस्ट्री में डिस्को किंग कहा जाता था। उन्होंने भारतीय सिनेमा में संश्लेषित डिस्को संगीत के उपयोग को लोकप्रिय बनाया था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे। हिंदी और बांग्ला फिल्म संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से समूचे संगीत दुनिया में शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News