सोमवार राशिफल: आज इन छह राशि वालों का दिन रहेगा शानदार...होगा लाभ, जानिए सोमवार का राशिफल
राशिफल, rashifal
रायपुर 18 अक्टूबर 2021. अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर को गुरु वक्री से मार्गी होगा यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा। ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह में चंद्रमा मीन से लेकर वृषभ राशि तक का चक्र पूरा करेगा। और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन...
मेष राशि
आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएँगे। हितशत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा तो किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज संभावना अधिक है।
मिथुन राशि
कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएँगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है।
कर्क राशि
शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगो को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
सिंह राशि
आज सावधानी रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से संभल सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिकरुप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि
आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार- धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मिलनृ- मुलाकात होगा। उनकी तरफ से मिले हुए भेंट- उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।
तुला राशि
मन का आज द्विधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव न हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोडने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रुप से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार- धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।
धनु राशि
आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खडी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिकरुप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिवारजनो के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।
मकर राशि
गणेशजी कहते हैं कि बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
कुंभ राशि
गणेशजी आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े- विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगें । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।
मीन राशि
गणेशजी कहते हैं कि दैनिक कार्यों में से बाहर निकल कर आज आप घूमने- फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएँगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है।