सोमवार राशिफल: इन राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, वहीं इस राशियों को रहेना होगा सावधान...

Update: 2022-04-24 18:45 GMT

रायपुर 25 अप्रैल 2022 I  आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में इन राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और इन राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें आप की राशिफल क्या कहती है.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप जीवनसाथी अथवा संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय की बातों में आकर कहीं धन का निवेश नहीं करना है। आपको संतान के शिक्षा से संबंधित कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप दानपुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भाइयों से पिछले गिले-शिकवे दूर करके उनसे गले मिलेंगे।

वृष राशि

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

कर्क राशि

मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में भी संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

सिंह राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अच्छे मूड में रहेंगे और अपने परिजनों के लिए कुछ भला सोचेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से किसी काम में उलझने से बचना होगा । तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। छोटे व्यापारियों को किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। आपको अपने किसी भविष्य में किए गए कार्य के लिए परिजनों से माफी मांगने पड़ सकती है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करना है तो आपको उसके लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैंतो वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको अपने रुके हुए कामो के प्रति भी सचेत रहना होगा तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है,जिसे आप सज्जन समझते हैं। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे।

धनु राशि

संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि

माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

कुंभ राशि

पिता का सानिध्य मिल सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। 

मीन राशि

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि सम्भव है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Tags:    

Similar News