सोमवार राशिफल: सिंह, तुला, वृश्चिक सहित इन छह राशि वालों पर आज भगवान शिव की रहेगी कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, होगा लाभ....जानिए बाकियों का हाल
राशिफल, rashifal
रायपुर 6 दिसम्बर 2021I इन 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 दिसंबर को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। सोमवार को लोग व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और शिव चालीसा का पाठ करते हैं। मान्यता है कि भगवान भोले शंकर यानी महाकाल भक्तों को अकाल मृत्यु से बचाते हैं। किस राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि
मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
वृष राशि
नौकरी में कार्यक्षेत्र परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। कठिनाइयां भी आ सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन परेशान हो सकता है।
मिथुन राशि
मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला कुछ आगे के लिए टाल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मुझसे विशेष मुद्दे पर बातचीत करने जा सकते हैं।
सिंह राशि
आज यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे अपने किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से पूरा करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में चार चांद लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज खुशहाली आएगी, लेकिन यदि आप रुपए पैसे का लेनदेन किसी से करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको नुकसान ही उठाना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज कहीं घूमने फिरने जाने की तैयारी में है, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने भाई से सलाह मशवरा लेकर किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक या फिर आस-पास के लोगों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु राशि
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर राशि
आज के दिन किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। किसी काम को बार-बार करने से आप बोर हो सकते हैं।
कुंभ राशि
पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. संतान और परिवार के मामले में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आज महत्वपूर्ण मामलों पर करीबी लोगों से चर्चा हो सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। कोई निवेश योजना भी बनेगी। कई लोगों से आपकी ढेर सारी बातचीत हो सकती है।
मीन राशि
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। उच्च शिक्षा और शोध कार्य के लिए आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संपत्ति का विस्तार होगा। मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई रूपों में अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण मिल सकता है।