सोमवार राशिफल: मेष, तुला सहित इन 4 राशि के जातकों को होगा लाभ...सिंह, मकर और कुंभ वाले न करें ये काम...जानिए

Update: 2021-10-24 18:45 GMT

राशिफल, rashifal

रायपुर 25 अक्टूबर 2021। आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य तुला में है। शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व तुला राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। 

मेष राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे वो पूरा हो जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए किसी पुराने मित्र से बात होगी। शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी नए आय के स्रोत से धन लाभ होगा। परिवार वालों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृष राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आएगा। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। 

मिथुन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर उलझनें कम होंगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतरीन ताल-मेल स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। 

सिंह राशि 

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी भी काम को करते समय जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग को किन्ही कारणों से घाटा उठाना पड़ सकता है लेकिन समझदारी दिखाएंगे तो इनसे बचा भी जा सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, इसके लिए तैयार रहना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले लोगों के लिए प्रदोष व्रत पर बन रहा वृद्धि योग लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में साथियों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

तुला राशि 

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है। मानसिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि 

आज मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसकी वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से संपर्क बन सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार आने की संभावना है।

धनु राशि 

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक परेशानियों की वजह से आप काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यालय में कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपने हित को पूरा करने के लिए दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। थोक का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि 

आज आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में आपको बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना पड़ेगा, ऐसे में दूसरों की सहायता करना लाभकारी सिद्ध होगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का विचार बना रहे हैं तो इस भावनाओं को तत्काल त्याग दें। भविष्य में स्थितियां ठीक होती हुई नजर आ रही हैं। कारोबार में अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि 

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। ऑफिस के काम समय पर पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से जान पहचान होगी जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।

मीन राशि 

आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। 


Similar News