सोमवार राशिफल: मेष, कन्या, तुला, धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा.. घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी... वहीँ कुम्भ, सिंह सहित ये रहे आज सतर्क, जानिए बाकियों का हाल

Update: 2021-11-14 18:45 GMT

राशिफल, rashifal

रायपुर 15 नवम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 15 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशि

आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्र का द्वादश गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार के विस्तार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

वृषभ राशि 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कोई प्रिय समाचार मिल सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ परेशानी आ सकती है। पिता के सहयोग से भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पठन -पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु आत्मसंयत भी रहें। क्रोध अधिक आ सकता है। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मधुर संबंध बनाए रखें। लाभ होगा।

सिंह राशि

मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मि‍त्रों के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। 

कन्या राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजन के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

तुला राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजन के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मकर राशि 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता एवं सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा।

कुम्भ राशि 

आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

मीन राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख,सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

Tags:    

Similar News