MNREGA की हड़ताल खत्म: आबकारी मंत्री के आश्वासन के बाद 66 दिन से चल रही हड़ताल खत्म, तीन माह में सरकार लेगी फैसला; ये शर्तें भी मानेंगे
रायपुर, 08 जून 2022। राज्य सरकार की ओर से आबकारी मंत्री कवासी लखमा के आश्वासन के बाद मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। पिछले 66 दिनों से मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर थे। लखमा ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से गठित कमेटी तीन महीने के भीतर दो सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
मनरेगा कर्मचारियों ने ड्यूटी पर लौटने से पहले यह शर्त रखी है कि जिन 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उन्हें बहाल करने पर ही जॉइन करेंगे। साथ ही, भविष्य में हड़ताल को आधार बनाकर किसी तरह की द्वेषपूर्वक कार्रवाई नहीं की जाएगी। हड़ताल अवधि का वेतन देने की भी शर्त रखी है।