मंत्री लखमा का डांस: बजा गीत "दारु गाँजा झन पीना रे.." तो लय पर थिरकने लगे आबकारी मंत्री कवासी.. मुस्कुराते मुख्यमंत्री बघेल ने दी ताल ..

Update: 2021-10-30 04:21 GMT

रायपुर,30 अक्टूबर 2021। राज्य सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा तब झूमते नाचते देखे गए जबकि समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में नशामुक्ति का गीत कलाकार गा रहे थे। लय गीत पर मंत्री कवासी कुछ ऐसा मोहा गए कि उन्होंने नाचना शुरू कर दिया।

Full View

मंत्री कवासी लखमा जिस गीत पर खुद को थिरकने से रोक नहीं सके, उसके बोल थे -*"दारु गाँजा झन पीना रेऽऽऽ"* इस गीत के बोल और लय ताल इतने मोहक थे कि मंत्री कवासी नाचने लगे तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुस्कुराते हुए तालियों से ताल देते दिखे।

दारुबंदी के गीत पर आबकारी मंत्री का थिरकना दिलचस्प हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।

Similar News