मौका भी और दस्तूर भी: CG के हड़ताली कर्मचारियों को CM भूपेश के जन्मदिन पर मिलेगा कोई तोहफा...! अटकलें तेज

Update: 2022-08-22 15:14 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल 23 अगस्त को जन्मदिन है। ऐसे में कल मुख्यमंत्री के दरवाजे आम जनता के लिए खुले रहेंगे। कल सीएम हाउस में ओपन हाउस रहेगा।

ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कल कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेताओं से मुख्यमंत्री की मुलाकात हो सकती है। हालांकि, यह अभी अटकलों के स्टेज में है। बता दें, प्रदेश में कर्मचारियों का एक बड़ा दल हड़ताल में है और इसकी संभावना व्यक्त की जा रही है की हो सकता है किसी रणनीति के तहत वह मुख्यमंत्री से एक बार फिर मुलाकात करें। और सीएम के क्योंकि उन्हें भी यह बात पता है कि संवाद के बिना समस्या का हल निकलेगा नहीं और अभी जो स्थिति है उसमें मुख्यमंत्री के अलावा कोई भी ऐसा नहीं है जिससे संवाद का कोई फायदा हो इसलिए सारी निगाहें अब मुख्यमंत्री पर ही टिकी हुई है।

कल मौका भी है और दस्तूर भी। जब एक फीसदी का मामला है तो सरकार भी बड़ा दिल दिखाते हुए जन्मदिन पर तोहफा दे सकती है। इससे कर्मचारियों के साथ उपजा गतिरोध एक झटके में समाप्त हो सकता है। आखिर, कर्मचारी, अधिकारी सरकार के ही हिस्सा हैं। सीएम ने आज कहा भी कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हक में लगातार फैसला लेती रही है।



Tags:    

Similar News