परिवहन विभाग ट्रांसफर: चेकपोस्ट और उड़नदस्ता में व्यापक स्थानांतरण..चर्चित ड्रायवर नन्हे खां अब मुख्यालय में चलाएँगे गाड़ी
रायपुर,1 फ़रवरी 2022। परिवहन विभाग के चेकपोस्ट और उड़नदस्ता में व्यापक फेरबदल हुआ है। परिवहन विभाग में चर्चित नाम नन्हे खां जो पेशे से चालक हैं लेकिन प्रभावी इस कदर रहे कि महत्वपूर्ण बैठकों में कुर्सी पर विराजमान दिखते थे या कि अहम निर्णय में जिनकी राय को दरकिनार करने में मुश्किल शब्द अक्सर मौजुद होता था, इस लिस्ट में उन नन्हे खां का भी नाम शामिल है। बतौर ड्राइवर पद पर पदस्थ नन्हे खां की पदस्थापना अब परिवहन मुख्यालय में की गई है।
देखिए सूची -