Breaking News: मणिपुर के बाद बिहार में भी शर्मसार करने वाली घटना, लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा, Video वायरल

Breaking News: मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनके साथ पिटाई और अभद्रता जैसा मामला अब बिहार से सामने आया है। बेगूसराय से एक ऐसी ही दिल को दहला देनी वाली घटना सामने आई है।

Update: 2023-07-22 05:29 GMT

Breaking News: मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनके साथ पिटाई और अभद्रता जैसा मामला अब बिहार से सामने आया है। बेगूसराय से एक ऐसी ही दिल को दहला देनी वाली घटना सामने आई है। जिसने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक बंद कमरे में कुछ लोग एक लड़की और एक लोक गायक को बुरी तरह से पीट रहे हैं। समाज के लिए कलंक ये लोग लड़की को निर्वस्त्र करके उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। लड़की उन आरोपियों के सामने गिड़गिरा रही है और अपनी सलामती की गुहार लगा रही है। वो उन पापियों से कह रही है मुझे बख्श दो, लेकिन उन दरिंदों ने उस लड़की के साथ अभद्रता की सारी हदे पार कर दी।

इस तरह का कुकृत्य करने वाले लोगो में पुलिस-प्रशानस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। मणिपुर की घटना के बाद भी इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगो में कोई भी बदलाव नहीं नजर आ रहा है। आलम यह है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले वीडियो के वायरल होने महज 3 दिन के अंदर लगभग ऐसी ही एक और घटना देश के दूसरे प्रदेश बिहार से सामने आ गई।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी है। इस केस के जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ तेघरा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल कराया गया है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

Full View

Tags:    

Similar News