CG News- महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, प्री-मैच्योर की वजह से दूसरे जिला किया गया रेफर...

Update: 2022-08-25 13:24 GMT

गौरेला पेंड्रा मारवाही। गौरेला से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। ये पूरा वाक्या गौरेला उप स्वास्थ्य केंद्र केंवची का है।

दरअसल, कुसुम नाम की महिला ने उप स्वास्थ्य केंद्र में तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चे प्री-मैच्योर हैं, जिसकी वजह से तीनों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टरों ने बच्चों के अच्छे उपचार के लिए उन्हें बिलासपुर रिफर कर दिया है।

बताया जा रहा हैं कि महिला के पहले से तीन बच्चे है। अब टोटल छह बच्चे हो गये है।

Tags:    

Similar News