लाइव VIDEO-स्काई ब्रिज से कूदा युवक: मेकाहारा अस्पताल में इलाज नहीं मिलने पर नाराज मरीज ब्रिज पर चढ़ा... फिर पुलिस को देखकर कूद गया...

Update: 2022-04-05 06:58 GMT

Full View

रायपुर 5 अप्रैल 2022। आज सुबह मेकाहारा में भर्ती एक मरीज को बेहतर इलाज नहीं मिलने पर स्काई ओवर ब्रिज पर चढ़ गया। काफी समझाइस के बाद भी नहीं उतारने पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उन्हें देखकर वो ब्रिज से कूद गया, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मेकाहारा अस्पताल की है। अस्पताल में सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले सुजीत साकेत इलाज कराने के लिए आया हुआ था। सुजीत का आरोप है कि, वो बेहतर उपचार के लिए सतना से मेकाहारा आया हुआ है, लेकिन यहां पर भी उसे उपचार सहीं तरीके से मिल नहीं पा रहा था, जिस वजह से वो काफी नाराज था। नाराजगी के चलते ही वो मेकाहारा जेल रोड के पास स्काई ओवर ब्रिज पर चढ़ गया। यहां पर चढ़ने के बाद वो कूदने की कोशिश करने लगा।

मरीज को स्काई ओवर ब्रिज पर चढ़े देखकर मौके पर लोगों की भीड़ और स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंच गए। एक घंटे तक समझाइस के बाद भी जब युवक नहीं उतरा तो उसे समझाने के लिए मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस को देख युवक और आक्रोशित हो गया। इस दौरान वो ब्रिज से कूदने की कोशिश में ब्रिज के लोहे में फंस कर नीचे लटक गया। काफी देर तक तमाशा करने के बाद युवक ब्रिज के ऊपर से कूद गया। ये तो गनीमत रही कि, नीचे खड़े लोगों में चादर के सहारे उसे कैच कर लिया। हालांकि इस घटना में युवक को चोट आई है, जिसके बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News