धान की लिमिट पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने किया सवाल, पंद्रह क्विंटल की लिमिट ख़त्म क्यों नहीं किए" कांग्रेस का पलटवार - "आपके 15 साल के वायदे और मोदी सरकार के सात बरस के जुमलों का हिसाब किधर है ?"
रायपुर,15 नवंबर 2021। धान की लिमिट पंद्रह क्विंटल किए जाने के कांग्रेस के वादे को लेकर भाजपा ने फिर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बयान जारी कर पूछा है
"राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में किसानों से जो वादे किए थे प्रदेश सरकार और कांग्रेस उस पर कुछ तो कहे.. आख़िर कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने अब तक प्रति एकड़ धान ख़रीदी की लिमिट क्यों नहीं हटाई.."
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कांग्रेस से पूछा- "राहुल गांधी ने हर किसान के खेत के पास फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का वादा किया था.. कितने किसानों के खेतों के पास फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाये गए ? उन कारख़ानों में किसानों को रोज़गार देने के वादों का क्या हुआ"
भाजपा के तीखे तेवर का जवाब कांग्रेस की ओर से भी तीखे ही अंदाज में आया है। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने पूछा है - "आपके पंद्रह साल के वायदों का हिसाब तो दो.. जर्सी गाय से शुरु करें ? सात साल के मोदी सरकार के जुमलों का हिसाब तो दीजिए.."