मकान मालिक ध्यान दें... किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाएगी पुलिस, दूसरे राज्य के लोगों की पहचान के लिए भी लिखेंगे पत्र
रायपुर, 03 अप्रैल 2022।एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने रविवार को राजधानी के घने रिहायशी क्षेत्र व किराएदारों वाले क्षेत्र के थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई। एसएसपी ने मीटिंग में संबंधित थानेदारों से ऐसे सभी रिहायशी क्षेत्र जहां पर बड़ी संख्या में किराएदार रहते हैं, वहां पर सघन चेकिंग अभियान चलाने और प्रतिनिधियों व जनसंपर्क के माध्यम से लोगों में किरायेदार सत्यापन कराने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया।
मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को मकान मालिकों को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से किराएदार सत्यापन फार्म जमा कराने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। एसएसपी अग्रवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को और अधिक सक्रियता से सघन अभियान चलाते हुए किराएदारों के सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (पश्चिम) आकाश राव गिरेपुंजे, थाना प्रभारी तेलीबांधा, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, कबीर नगर और न्यू राजेंद्र नगर उपस्थित रहे।