कोविड इफेक्ट: अब जांजगीर में भी नाईट कर्फ़्यू..स्कूल आंगनबाड़ी हॉस्टल आगामी आदेश तक बंद
जांजगीर-चाँपा,7 जनवरी 2021। कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से अब जांजगीर भी उन ज़िलों में शामिल हो गया है जहां कोरोना का संक्रमण दर चार फ़ीसदी से अधिक है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरुप जांजगीर चाँपा ज़िला अब कोरोना के A श्रेणी वाले क्षेत्र में है।
कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने समूचे जांजगीर चाँपा ज़िला क्षेत्र में धारा 144 प्रभावी करते हुए रात का कर्फ़्यू लागू कर दिया है।मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है।
ज़िले में आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है लेकिन ज़िले के सभी स्कुल आंगनबाड़ी केंद्र सभी आवासीय संस्थाएँ हॉस्टल लायब्रेरी स्वीमिंग पुल बंद करा दिए गए हैं।