न्यायधानी में चाकूबाजी, गम्भीर रूप से घायल युवक अपोलो में भर्ती, मुख्य आरोपी व नाबालिक गिरफ्तार
बिलासपुर 7 अगस्त 2022। न्यायधानी में बीती रात एक बार फिर से चाकूबाजी हो गई। चाकूबाजी में घायल युवक की अंतड़िया बाहर आ गई। उसे पहले सिम्स में भर्ती करवाया गया फिर स्थित गम्भीर होने के चलते अपोलो रिफर किया गया। वही चाकूबाजी के मुख्य आरोपी व उसके एक नाबालिक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा यादव मोहल्ला की है। यहां पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में आरोपी अजय साहू ने गौरव यादव के पेट में चाकू मार दिया। जिससे गौरव यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अजय साहू पुराना आदतन नशेड़ी है। टिकरापारा यादव मोहल्ले के लोगो का कहना है कि अजय साहू मोहल्ले में धौस दिखाते हुए गुंडागर्दी करता है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की है।
कल रात लगभग पौने 9 बजे पुरानी रंजिश के चलते शुभम उर्फ गौरव यादव के पेट मे अजय साहू ने चाकू मार दिया। हमला इतना खतरनाक था कि गौरव के पेट की अंतड़िया बाहर आ गई। उसे तुरंत सिम्स ले जाया गया जहां उसकी क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो रिफर किया गया। मामले में प्रार्थी बंटी यादव की ओर से हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया और अजय साहू पिता राम साहू व उसके एक नाबालिक साथी को हिरासत में लिया गया हैं।