खैरागढ़ भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस में!.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हेमंत शर्मा ने किया कांग्रेस में प्रवेश
उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी थे शर्मा, राजनांदगांव युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे
राजनांदगांव, 06 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव के प्रत्याशी रहे हेमंत शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। शर्मा 1995 में उपचुनाव के दौरान भाजपा के प्रत्याशी थे। इसके अलावा वे राजनांदगांव जिले के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दो बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में काम किया। कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर शर्मा ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की रीति-नीतियों के मुताबिक काम करने कहा।