केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी... पुलिस जांच में जुटी

Update: 2022-11-23 06:47 GMT

NPG डेस्क। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 45 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार सुबह लखनऊ में अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वह दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे। पुलिस के अनुसार नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका सबसे पहले उनके भाई ने देखा।

पुलिस के मुताबिक, नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई  ने देखा, जिसके बाद फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री मार्च 2021 में तब चर्चा में आ गए थे, जब उनकी बहू अंकिता ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। अंकिता ने उनके घर के बाहर पहुंचकर अपने हाथ की नस काट ली थी।

बता दें, केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री और लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद है कौशल किशोर।

Tags:    

Similar News