CG- मां और दो बेटों की मौतः बाजार कर बच्चों के साथ लौट रही महिला नाले में बही, सभी की मौत

Update: 2022-06-26 11:12 GMT

जशपुर। उफनते नाले में बहे महिला और उसके दो बच्चों के षव को बरामद कर लिया गया। महिला शनिवार को बाजार के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान वो उफनते नाले मे बह गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को देर शाम में बरामद कर लिया था। वहीं महिला और उसका एक बच्चा लापता था। आज दोनों के शव को बरामद कर लिया गया।

दरअसल ये घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के भड़िया गांव की है। सराईपानी निवासी सुमित्रा बाई 30 वर्ष अपने 10 महिने के बच्चे और एक 8 साल के बेटे के साथ ग्राम भड़िया में लगे साप्ताहिक बाजार गई हुई थी। इस दौरान शनिवार की शाम घर लौट रही थी। रास्ते में पहाड़ी नाले को पार करते वक्त दोनों बच्चो के साथ तेज बह रहे नाले में बह गई।  

इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी रेस्क्यू टीम और पुलिस को हुई तो सभी की तलाश शुरू की गई।  देर शाम 8 वर्षीय बच्चे मंगल साय का शव नदी के किनारे मिला। इसके बाद देर रात तक खोजबीन की गई। आज सुबह मां और उसके 10 महिने के पुत्र का शव भी बरामद कर लिया गया।

Tags:    

Similar News