ब्रेकिंग: जगदीप धनकड़ NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार... बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की घोषणा...

Update: 2022-07-16 14:26 GMT

नईदिल्ली। जगदीप धनकड़ NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। ये घोषणा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है।

इससे पहले दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। इसी बैठक में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए जगदीप धनखड़ के नाम पर मुहर लगाई गई।

बता दें, कोलकाता के राज्यपाल धनखड़ और ममता के बीच टकराव जगजाहिर है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इसके लिए 19 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव के लिए आयोग ने छह अगस्त की तारीख तय की है। देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

जानिए उनके बारे में...

राजस्थान में 18 मई 1951 को जन्मे धनखड़ का चयन आईआईटी, एनडीए व आईएएस के लिए हुआ, लेकिन उन्होंने वकालात को चुना। 1989 में जनता दल से सांसद का चुनाव लड़ा, रिकॉर्ड वोटों से जीते। वे कांग्रेस में रह चुके हैं। 1990-91 में केंद्रीय मंत्री रहे। 2003 में कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में आए।

कानून के जानकार

धनखड़ कानून, सियासत, सियासी दांवपेंच औऱ हर पार्टी के अंदर अपने संबंधों की महारत के लिए जाने जाते हैं. वे राजस्थान की जाट बिरादरी आते हैं और राजस्थान में जाटों को आरक्षण दिलवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इस समुदाय में धनखड़ की अच्छी खासी साख है.


Similar News