IRS अधिकारी की शादी: वेडिंग की फोटो देख यूजर ने पूछा- दहेज में कितने करोड़ मिला... अफसर ने दिया दिलचस्प जवाब, पढ़े

Update: 2022-01-30 07:58 GMT

नईदिल्ली 30 जनवरी 2022। भारतीय राजस्व के अधिकारी विकास प्रकाश सिंह ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया था। फोटो शेयर होते ही Twitter यूजर ने अफसर से दहेज को लेकर उनसे सवाल पूछ लिया। IRS अधिकारी ने भी उसी अंदाज में यूजर को जवाब देकर उसे निरुत्तर कर दिया।

यूजर का सवाल यह था कि दहेज में कितने करोड़ लिए। अब इस सवाल का जवाब आईआरएस अधिकारी विकास प्रकाश सिंह ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। विकास प्रकाश सिंह ने उस सवाल का जवाब दिया कि जब करोगे तब समझ में आएगा कि लव मैरिज में बीबी मिलना ही बड़ी बात है....

एक दूसरे यूजर ने पूछा कि दोनों के पैरेंट्स इतने दुखी क्यों है। तो इस सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा कि दुखी नहीं हैं, पिता जी की आदत थोड़ा कम हंसने की है

एक और यूजर ने पूछा कि आपने पहले करियर बनाया या प्यार किया। इस सवाल पर वो जवाब देते हैं कि दोनों साथ साथ..लेकिन इसे आप अपनी रिस्क पर ट्राइ करें । 

Tags:    

Similar News