IPS संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस आयुक्त, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह... जानिए उनके बारे में...

Update: 2022-07-31 09:41 GMT

डेस्क। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच आईपीएस अफसर संजय अरोड़ा दिल्ली के नये पुलिस आयुक्त बनाये गए हैं। अरोड़ा एक अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। IPS राकेश अस्थाना की जगह में उन्हें नियुक्त किया गया है। संजय अरोड़ा वर्तमान में ITBP के DG के रूप में कार्यरत हैं।

संजय अरोड़ा को आज ही इंटर-कैडर डेप्युटेशन नीति के तहत तमिलनाडु कैडर से एडीएमयूटी कैडर में भेजा गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दे दी गई। IPS संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री की थी।

आईपीएस अधिकारी बनने के बाद उन्होंने शुरू में तमिलनाडु में विभिन्न पदों पर काम किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक (एसपी), विशेष कार्यबल भी शामिल है, उस दौरान उन्होंने डकैत वीरप्पन के गिरोह के खिलाफ सफलता पाई थी। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें इसके लिए मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है।आईटीबीपी (ITBP) में अपने कार्यकाल के दौरान, वह साल 2000 से 2002 तक मसूरी में बल अकादमी के प्रशिक्षक भी थे।


1991 में संजय अरोड़ा ने NSG से ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (SSG) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दरअसल उन दिनों लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थीं। ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

2002 से 2004 तक पुलिस आयुक्त, कोयंबटूर शहर के रूप में काम किया। उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज और सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी उप निदेशक के रूप में भी काम किया है। उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त अपराध और मुख्यालय और अतिरिक्त आयुक्त यातायात के रूप में चेन्नई शहर पुलिस का नेतृत्व किया है। प्रमोशन पर उन्हें तमिलनाडु पुलिस में एडीजीपी (संचालन) और एडीजीपी (प्रशासन) के रूप में नियुक्त किया गया था।




Tags:    

Similar News