इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी: देर रात गमछे से फांसी लगाकर दी जान, हफ़्ते भर पहले ही लौटे थे छुट्टी मनाकर...
Inspector commits suicide, He hanged himself with a pot late at night, had returned a week ago after celebrating leave,
सुकमा 31 दिसम्बर 2021। सीआरपीएफ में पदस्थ इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान का नाम वालांग था जो कोबरा बटालियन 206 में इंस्पेक्टर के पद पर सुकमा बुर्कापाल कैंप में तैनात थे। साथ ही मृतक जवान नागालैंड के रहने वाले थे। इस बात की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है।
बताया जा रहा है कि, हफ्ते भर पहले ही सीआरपीएफ अधिकारी वालांग छुट्टी मनाकर अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। गुरुवार की देर रात टॉयलेट में गमछे से लटकर खुदकुशी कर ली। हालाकिं आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अधिकारी के परिजनों को सूचना देकर शव को उनके गृह ग्राम भेज दिया है। वहीं बताया जा रहा हैं कि, अधिकारी डिप्रेशन में थे। फिलहाल जांच जारी है।