Inside Story: नग्न प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले युवक का भाई अपर कलेक्टर, सभी हत्या, लूट, धोखाधड़ी के आरोपी, बिलासपुर से ऐसे पहुंचे राजधानी

Update: 2023-07-19 16:14 GMT

रायपुर। राजधानी में 18 जुलाई को विधानसभा सत्र के पहले ही दिन एक ऐसा प्रदर्शन हुआ, जो अब पूरे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। दरसअल, 29 प्रदर्शनकारियों ने फर्जी जाती प्रमाण पत्र के सहारे 267 लोगों के द्वारा नौकरी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नग्न प्रदर्शन राजधानी में किया। मामले में पुलिस ने सभी 29 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वीडियो देखें...

गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में एक का भाई अपर कलेक्टर

पकड़े गए प्रदर्शनकारियों में मुख्य दो नाम सामने आए है। उनमें पहला नाम संजीत बर्मन और दूसरा नाम विनय कौशल का है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक का भाई अपर कलेक्टर है और छत्तीसगढ़ के एक जिले में पदस्थ है। संजीत और विनय ही मिलकर 29 लोगों के दल का नेतृत्व कर रहे थे। दोनों ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर रखा था। इसी ग्रुप में सभी एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। अगर किसी को किसी से अर्जेंट में बात करना होता तो वो उसे सीधे कॉल न करके व्हाट्सएप पर कॉल करते थे।

विधानसभा सत्र से पहले ही तीन जिलों में गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ पुलिस को विधानसभा सत्र से पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि कुछ युवक प्रदर्शन की तैयारी में लगे है। जानकारी मिलते ही बिलासपुर, मुंगेली और जांजगीर-चांपा में धरपकड़ कर हिरासत में ले लिया गया था।

18 जुलाई की तड़के सुबह चार गाड़ी से निकले प्रदर्शनकारी

विधानसभा सत्र से पहले पुलिस को जिन प्रदर्शनकारियों के नाम मिले थे उन्हें अलग अलग जिलों से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। इधर पुलिस की धरपकड़ से संजीत और विनय घबरा गए और दोनों ने फिर से नए युवकों का एक ग्रुप बनाया। इनमें सभी युवक नए थे। पुलिस को इसकी भनक नहीं थी। सभी 29 प्रदर्शनकारी 18 जुलाई तड़के सुबह चार गाड़ियों (कार) में तख्तियां रख के बिलासपुर से निकले और सुबह 12 बजे के आसपास रायपुर विधानसभा रोड आमा सिवनी के पास पहुंचे। यहां पर गाड़ियां किनारे रख अपने अपने कपड़े उतारे और फिर हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा के लिए दौड़ पड़े। इसकी जानकारी जैसे ही रायपुर पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस और क्राइम की टीम ने विज्ञान केंद्र के पास सभी को आननफानन में पकड़ा और कार में बिठाकर थाने लाया गया। पकड़े गए आरोपियों में 25 से 45 वर्ष के युवा शामिल है।

पुलिस पूछताछ में गोलमोल जवाब

गिरफ्तार आरोपियों से जब पूछा गया कि ये प्रदर्शन क्यों किया गया, इसके पीछे क्या कारण था?...

प्रदर्शनकारियों ने जवाब देते हुए कहा कि विरोध करना था, बस करना था, इसलिए किये।

पुलिस ने जब पूछा कि आप लोग कितने पढ़ें है, कितनी परीक्षाएं दी, कोई प्रशनल नुकसान हुआ?..

प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में किसी तरह का कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।

हत्या, लूट, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पकड़े गए सभी प्रदर्शकारियों के बारे जो जानकारी सामने आई, वो हैरान करने वाली थी। पुलिस के मुताबिक इन युवकों पर हत्या, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट सहित बलवा का केस बिलासपुर के कई थानों में दर्ज है। सभी इन मामलों में जेल भी जाकर आ चुके है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि सभी बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से है। नीचे देखें गिरफ्तार लोगों के संबंध में पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट...

18.7.2023 को रायपुर में विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करने वाले 29 प्रदर्शनकारियों को रायपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में यह भी पाया गया है कि कई आरोपी पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, बलवा जैसे कई अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

आरोपी व्यंकटेश मनहर, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अप.क्र. 505/21 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी आईपीसी दर्ज़ है।

आरोपी विक्रम जांगड़े, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र. 99/2011 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि (2) अप.क्र.178/2020 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि (3) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (4) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।

आरोपी संजीत बर्मन, शांति नगर सिविल लाईन बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1127/2011 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र.950/2022 धारा 295-ए, 509-ख भादवि, 67 आईटी एक्ट (3) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।

आरोपी अमन दीवाकर, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.505/2021 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी भादवि (2) अप.क्र.1046/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि.दर्ज़ है।

आरोपी आशुतोष जानी, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 323, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र. 1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।

आरोपी विनय कौशल, सिरगिट्टी बिलासपुर, मूल-उमरिया सरगांव के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।

Full View
Full View
Full View
Tags:    

Similar News