80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम: 10 साल का बच्चा घर के पीछे बोरवेल में गिरा, पुलिस टीम पहुंची; आईजी डांगी भी रवाना

बच्चे को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

Update: 2022-06-10 13:38 GMT

बिलासपुर, 10 जून 2022। जांजगीर जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गांव पिहरीद में 10 साल के एक बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आशंकित हैं, वहीं गांव के लोग भी जमा हो गए हैं। मालखरौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आईजी रतनलाल डांगी भी मौके लिए रवाना हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक पिहरीद गांव का 10 साल का बच्चा राहुल साहू घर के पीछे खेल रहा था, तभी बोरवेल में गिर गया। जब घरवालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में गांव में आग की तरह खबर फैली। पुलिस टीम ने बच्चे को बाहर निकालने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जेसीबी के जरिए गड्‌ढा किया जा रहा है। वहीं, पाइप की मदद से ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक करीब चार बजे बच्चा नीचे गिरा। अब तक तीन घंटे बीत चुके हैं। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

Tags:    

Similar News