इंकम टैक्स रेड: छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर टीम की दबिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है। पता चला है, इनकम टैक्स की टीम सुबह छह बजे के करीब कई गाड़ियों में कारोबारियों के घरों और व्यवसायिक ठिकानों पर धमक गई।
खबर है, रायपुर और दुर्ग भिलाई समेत कई जिलो में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। इनमें बिल्डर,ट्रासपोर्टर्स समेत सप्लायर शामिल है। रायपुर में आरके रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप समय दुर्ग, बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई के कई व्यापारियों, सप्लायरों के यहां आयकर टीम पहुंची है।
60 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियो ने करीब कई ठिकानो पर छापा मारा है। बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में भी आयकर की कार्रवाई जारी है।