IG जनदर्शन: पुलिसकर्मी और आम जनता अब आईजी के सामने रखेगी अपनी समस्या, आईजी रेंज ऑफिस में 11 नवम्बर को जनदर्शन... पांच जिले के लोग कर सकते हैं फरियाद

Update: 2021-11-08 14:00 GMT

रायपुर 8 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आम जनमा की समस्याओं को सुनने और उसके निराकरण करने के हर 15 दिन में जनदर्शन लगाने के निर्देश आईजी और एसपी काॅंप्रेंस में दिये थे। इसी कड़ी में 11 नवंबर को आईजी रेंज ऑफिस में जनदर्शन का आयोजन किया गया है। ये आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। जनदर्शन में रायपुर रेंज के पांच जिले धमतरी, बलोदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिले की आम जनता से लेकर पुलिस कर्मी भी अपनी समस्याओं को आईजी के सामने रख सकेंगे।



Similar News