'ट्रांसफर चाहिए तो बीवी को मेरे पास भेजो'... JE की डिमांड से तंग लाइनमैन ने दे दी जान...
लखीमपुर खीरी 11 अप्रैल 2022।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में एक लाइमैन ने जेई की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दे दी। जान देने से पहले लाइनमैन ने अपने एक बयान में बिजली विभाग के जेई की घिनौनी सोच को उजाकर किया। उसने बताया कि जेई उसका तबादला कराने के बदले उसकी बीवी को अपने पास भेजने की बात कहते थे, इसी से आहत होकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
दरअसल, पलिया थाना क्षेत्र एक कस्बे में बने बिजली उप केंद्र के पास रहने वाले लाइनमैन गोकुल प्रसाद का पिछले 3 साल में कई बार तबादला किया जा चुका था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। गोकुल प्रसाद की पत्नी बताती हैं, 'बिजली विभाग के लोग पिछले 3 साल से उसके पति का ट्रांसफर कभी महंगापुर कर देते थे, कभी अलीगंज कर देते थे तो कभी गोला कर देते थे। जब हमारे पति ने उनसे अपना ट्रांसफर पलिया कराने की मांग की तो बिजली विभाग में तैनात जेई नागेंद्र कुमार कहते थे कि पहले अपनी बीवी को लाकर हमारे पास सुलाओ तब हम ट्रांसफर करेंगे।
जब जेई ने लाइनमैन से ये बात कही तो वो इस तरह आहत हुआ कि उसने घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया. जिस समय ये हादसा हुआ उसके परिजन बाहर पूजा में गए हुए थे। परिवार वालों को खबर लगी तो पहुंचने पर लाइनमैन को लखीमपुर ले गए। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. रविवार को उसकी मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले लाइनमैन ने जेई के खिलाफ बयान दिया है। लाइनमैन की मौत के बाद उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो वहीं परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।