आईएएस का निधन: कोविड से असम के प्रमुख सचिव की मौत.. मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दुख...

Update: 2022-07-25 14:48 GMT

गुवाहाटी। आसाम कैडर के प्रमुख सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी की कोविड से मौत हो गई। अधिकारी कोविड से ग्रसित होकर मालीगांव स्थित अस्पताल में इलाज करवा रहे थे, जिनका कल रविवार को उपचार के दौरान दोपहर करीबन ढाई बजे निधन हो गया।

बता दें, प्रसाद रांची के किशोरगंज इलाके के रहने वाले थे। उनके माता-पिता अब भी वही रहते हैं। राजेन्द्र प्रसाद सन 1996 बैच के असम- मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने राज्य में कई विभाग व जिले सम्हालें थे। उन्हें पूर्व में भी कोविड हो चुका था। उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थी।दू

सरी बीमारियों के साथ अफसर को दुबारा कोरोना हो गया जिसके इलाज के लिए उन्हें मालीगांव स्थित स्वागत सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां कल दोपहर उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर राज्यपाल जगदीश मुखी व मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने गहरा शोक प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार आज गुवाहाटी में ही किया गया। उनके परिवार में पत्नी व एक बेटा हैं।

आईएएस अधिकारी राजेश प्रसाद का निधन हो गया है। 1996 बैच के आईएएस राजेश प्रसाद असम मेघालय कैडर के अफसर थे। राजेश प्रसाद वर्तमान में असम सरकार में प्रधान सचिव के तौर पर पदस्थ थे। उनके निधन पर झारखंड के सीएम और असम के मुख्यमंत्री और राज्यपाल जगदीश मुखी ने भी दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय से राजेश प्रसाद खराब स्वास्थ्य के चलते प्राइवेट हाॅस्पीटल में भर्ती थे, उनकी तबीयत लगातर बिगड़ते जा रही थी। उन्हें कोरोना भी हुआ था। रविवार की दोपहर उनका निधन हो गया। वों झारखंड के रांची के रहने वाले थे और असम सरकार में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे। बता दें की IAS अफसर प्रसाद रांची के किशोरगंज इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी व एक बेटा हैं।


Tags:    

Similar News