पति पत्नी की मौत: कपड़ा व्यापारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लौट रहा था घर, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर...दो की मौत, दो गंभीर...

Update: 2022-05-08 11:29 GMT

जशपुर 8 मई 2022। घर लौट रहे व्यापारि की कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में व्यापारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वहीं कार सवार दो बच्चे गंभीर हैं, जिनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। मृतक व्यापारी सौरभ बंसल कुनकुरी का रहने वाला था और यहीं पर कपड़े का व्यापार करता था। शनिवार की देर रात सौरभ अपनी पत्नी निशु बंसल और दो बच्चे के साथ अपने घर मछुआटोली की ओर से लौट रहा था। इस दौरान सलिहा टोली ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार के अंदर ही सभी बुरी तरह से फंस गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक के उसकी मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल निशु और उनके दो बच्चों को अस्पताल रवाना किया गया। इस दौरान रास्ते मे ही अंशु की भी मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर इस घटना के बाद मराकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News