पति ने मोबाइल चार्जर से घोंटा पत्नी का गला...सुसाइड नोट में लिखा- परेशान हूं...
इंदौर 24 मार्च 2022. द्वारकापुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। वहां एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी की चार्जर की केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी है।शुरुआती जांच में पता चला कि पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते पति ने यह कदम उठाया है।
रंगपंचमी के दिन बच्चों के घर से बाहर निकलते ही ठेकेदार ने ये कदम उठाया। पति को पत्नी के चरित्र पर शंका थी इस वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बच्चे जब होली खेलकर घर आए तो उन्होंने पिता को फंदे पर झूलते देखा। वहीं मां का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। बच्चों ने मां को आवाज दी। जब वह नहीं उठी तो परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को डायरी में एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला, जिसे पेंसिल से लिखा गया है। इसमें पति ने पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए लिखा, मैं पत्नी के चरित्र से लंबे समय से परेशान हूं। पुलिस ने नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार का ये रजिस्टर मजदूरों की हाजिरी लगाने के लिए घर में रखा हुआ था। इसी के एक खाली पन्ने पर उसने सुसाइड नोट लिखा।
रंजीत अपने माता-पिता व भाई गजानन और राजेश के साथ रहता था। वह ठेकेदारी का काम करता था। उसके दोनों भाई फेब्रीकेशन और फर्नीचर का काम करते हैं। परिजन ने बताया कि रंजीत का बड़ा बेटा सौरभ (14) और बेटी निधि (10) है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदुओं से इम मामले की जांच कर रही है।