शिक्षा सचिव की फाइल को प्राचार्य स्तर का अफसर कैसे करेगा परीक्षण, 1 अफसर अनेक किरदार...राजधानी के DEO, असिस्टेंट डायरेक्टर और मंत्री का OSD भी

Update: 2022-01-17 13:55 GMT
npg.news

रायपुर, 17 जनवरी 2022। प्राचार्य स्तर के एएन बंजारा को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ0 प्रेमसाय सिंह का ओएसडी अपाइंट किया गया है। बंजारा के आदेश में लिखा है कि वे मंत्री के समक्ष प्रस्तुत होने वाली फाइलों का परीक्षण करेंगे। आदेश पर इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि मंत्री के पास जाने वाली फाइलें फिल्टर होकर पहुंचती है। फाइलों का सिस्टम यह है कि मंत्री से पहले मंत्रालय के सबसे बड़े अफसर उससे रिकमांड करते हैं। याने विभाग प्रमुख। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ0 आलोक शुक्ला हैं। आलोक शुक्ला जैसे चीफ सिकरेट्री से भी सीनियर अफसर द्वारा मंत्री को भेजी कई फाइलों को अब एक प्राचार्य स्तर का अफसर परीक्षण करेगा। वाकई ये अजब-गजब है।


बंजारा पहले से ही ओवरलोडेड हैं। वे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर संचालनालय में अहम शाखा संभाल रहे हैं। उनके पास राजधानी रायपुर जैसे जिले के डीईओ का भी चार्ज है। और अब विभागीय मंत्री के ओएसडी भी। बंजारा हो सकता है, काबिल अफसर होंगे। लेकिन, एक ही अधिकारी पर विभाग का पूरा लोड डालने का आखिर मतलब क्या है? आश्चर्य यह है कि शिक्षा विभाग ने इस तरह का आदेश निकाल कैसे दिया।

Similar News