भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर.. ऑटो के परखच्चे उड़े.. 6 महिला श्रमिकों की मौत.. बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Update: 2021-11-05 05:09 GMT

हैदराबाद,5 नवंबर 2021। राज्य के अनंतपुर स्थित हैदराबाद बैंगलुरु हाईवे पर तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में छ महिला श्रमिकों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह यह हादसा तब हुआ जबकि तेज रफ़्तार ट्रक ने श्रमिकों से भरी ऑटो को सीधे टक्कर मार दी।

घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मारे गए और गंभीर घायल सभी अनंतपुर के कोपल्लाकोंडा गाँव के हैं। दूर्घटना पमिडी में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बेहद भीषण है, ऑटो के परखच्चे उड़ चुके हैं। मृतकों की संख्या में इज़ाफ़ा होने की आशंका है।

Similar News