राशिफल सोमवार: माह के अंतिम दिन कर्क, कुम्भ और मीन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा... वहीँ मेष, सिंह राशि वालों के लिए दिन रहेगा परेशानियों से भरा

Update: 2022-01-30 18:30 GMT

Aaj Ka Rashifal 

रायपुर 31 जनवरी 2022। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होने की मान्यता है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सुबह से ही पारिवारिक कलह का सामना कर सकते हैं। अनजान लोगों की वजह से आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। खर्च सावधानी से करें। किसी मित्र की बात से बुरा लग सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। परीक्षा का रिजल्ट आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं।

वृष राशि

किसी को खुश करने की कोशिश में अपना समय नष्ट न करें। आज आपको दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड सकती है। लेनदेन सावधानी से करें। किसी को उधार दी गई रकम वापस मिलने की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। आज मनचाहे व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ पार्टी करेंगे। वाणी को नियंत्रित रखें। आपका मन आज बेहद प्रसन्न रहेगा। 

मिथुन राशि 

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अपने अफसर से उलझ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। व्यायाम आदि की ओर रुचि बढ़ेगी। आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अज्ञात बाधा से ग्रसित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

कर्क राशि 

आज का दिन हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बिलकुल अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कार्यभार बढऩे से थकान का अनुभव कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता का अभाव और मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में फंसने से बचना होगा।

कन्या राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक होगा। मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्योपार्जन करने वालों को विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जमीन-मकान या वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य विस्तार को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं और नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यों में अपने प्रयासों से सफल होंगे। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक रहने से मन अशांत रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों से लाभ होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।

धनु राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी लम्बी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में सावदानी बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

कुम्भ राशि 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। सहयोगियों और मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी, जिस मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। मित्रों से हुई मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति की संभावना है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Tags:    

Similar News